Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

40% सस्ती गैस का ऑफर : रूस का बड़ा दांव, भारत के सामने मौका भी… खतरा भी!

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच रूस ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों को सस्ती LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की पेशकश की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अपनी गैस पर करीब 40% तक की भारी छूट देने को तैयार है, जिससे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, फरवरी के अंत से पश्चिम एशिया में बढ़े संघर्ष के चलते तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। कतर के रास रिफाइनरी समेत कई प्रमुख गैस प्लांट्स पर हमलों के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे हालात में रूस खुद को एक बड़े और सस्ते सप्लायर के रूप में पेश कर रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह LNG रूस के उन प्रोजेक्ट्स से आ रही है जिन पर अमेरिका के प्रतिबंध लगे हुए हैं। इस गैस को चीन और रूस की कुछ मध्यस्थ कंपनियों के जरिए बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, इसके असली स्रोत को छिपाने के लिए इसे ओमान या नाइजीरिया से आया हुआ बताया जा सकता है।

हालांकि यह ऑफर भारत के लिए सस्ता विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़े हैं। भारत अब तक अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ऐसी डील्स से दूरी बनाए हुए है। अगर भारत इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो उसे अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया और कूटनीतिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में यह ऑफर भारत के लिए ‘सस्ता सौदा’ और ‘राजनयिक चुनौती’—दोनों बनकर सामने आया है।