Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th May 2026

BREAKING NEWS

पंजाब को हराकर तोड़ा CSK का बड़ा रिकॉर्ड, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

90 के दशक के आर्थिक संकट की कहानी आएगी पर्दे पर

भारतीय वाहनों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा ठहरने पर लगेगा जुर्माना

पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल समेत कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

सीएम चेहरे पर मंथन शुरू, तिरुवनंतपुरम पहुंचे अजय माकन और मुकुल वासनिक

बंगाल में बढ़ी राजनीतिक हिंसा : शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए SIT गठित

Munesh Kumar Shukla Thu, May 7, 2026

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक माहौल एक बार फिर हिंसा की घटनाओं से गरमा गया है। बुधवार देर रात नॉर्थ 24 परगना जिले में विपक्ष के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद राज्य की राजनीति में भारी हलचल मच गई है और विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक, आईजी स्तर के अधिकारी इस जांच टीम की अगुवाई करेंगे। एसआईटी में अलग-अलग जिलों और विशेष इकाइयों के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम का मुख्य उद्देश्य हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करना और हमलावरों तक पहुंचना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तीन स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन लोगों ने हमलावरों को किसी तरह की मदद पहुंचाई थी या नहीं। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हमला बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मध्यग्राम के दोहरिया इलाके में हुआ। चंद्रनाथ रथ कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी स्कॉर्पियो को ओवरटेक किया और उसी दौरान बाइक पर सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर विशेष तौर पर गाड़ी की बाईं ओर बैठे चंद्रनाथ रथ को निशाना बना रहे थे।

फायरिंग में चंद्रनाथ रथ को सीने, पेट और चेहरे पर कई गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनके ड्राइवर को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विपक्ष इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें