ईरान के राष्ट्रपति : ईरान के राष्ट्रपति का सख्त संदेश—देश की एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे
Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026
इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच मसूद पेजेश्कियन ने कड़ा संदेश दिया है। ईरान के राष्ट्रपति ने बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका देश अपनी जमीन का एक इंच भी किसी को नहीं लेने देगा।
प्रेस टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न आएं, ईरान अपनी सीमा और अधिकारों की रक्षा करेगा।राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उनका कहना था कि देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
पेजेश्कियन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इज़रायल के साथ तनाव बढ़ गया है। हाल के दिनों में ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक स्थानों पर हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं। इन हमलों में तेहरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है।इस बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ओर से दिया गया यह बयान क्षेत्र में जारी संघर्ष को और गंभीर बनाने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन