Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

‘धुरंधर’ पर बवाल' : संजय दत्त के किरदार से नाराज़ सुपरकॉप असलम की पत्नी, लीगल एक्शन की चेतावनी

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

पाकिस्तान के कराची के कुख्यात ल्यारी इलाके पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तान के चर्चित पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिन्हें ‘सुपरकॉप’ के नाम से जाना जाता था।

असलम ने 2009 में कराची के ल्यारी इलाके के कुख्यात अपराधी रहमान डकैत का एनकाउंटर किया था, जिससे उन्हें खास पहचान मिली। हालांकि, 2014 में उनके काफिले पर विस्फोटकों से भरी कार से हमला हुआ था, जिसमें उनकी और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

अब इस फिल्म को लेकर उनकी पत्नी नौरीन चौधरी ने गंभीर आपत्ति जताई है। एक बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने उनके पति के किरदार को दिखाने से पहले परिवार से कोई अनुमति नहीं ली।

नौरीन चौधरी का कहना है कि फिल्म में असलम की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पति न तो किसी से डरते थे और न ही वे बलूच विरोधी थे, जैसा कि फिल्म में दिखाया जा रहा है।

इस विवाद के बीच उन्होंने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है।