अमेरिका और ईरान : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर, ट्रंप ने दी 10-15 दिन की चेतावनी
Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 20, 2026
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए 10 से 15 दिन की समय सीमा दी है। ट्रंप ने कहा कि या तो ईरान परमाणु समझौते पर सहमत हो जाए, वरना उसके लिए स्थिति “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” होगी।मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य तैयारियां तेज़ हो गई हैं, जिसमें दो एयरक्राफ्ट कैरियर सहित अन्य युद्धसंगठन शामिल हैं। ट्रंप ने कहा, “या तो हम डील करेंगे या यह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 10-15 दिन का समय काफी है।” वहीं, ब्रिटेन ने ईरान पर संभावित हमलों के लिए अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। कीर स्टारमर के प्रशासन ने RAF फेयरफोर्ड से अमेरिकी लंबी दूरी के बॉम्बिंग ऑपरेशन को मंज़ूरी देने से मना किया, यह तर्क देते हुए कि इससे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो सकता है।इस बीच ईरान ने रूस के साथ सालाना सैन्य अभ्यास किया, जिसमें दोनों देशों ने संकेत दिया कि अगर न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत असफल रही तो वे युद्ध के लिए तैयार हैं। इसी सप्ताह ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट में लाइव फायर अभ्यास किया, जो फ़ारस की खाड़ी के उस मार्ग से होकर गुजरता है, जहां दुनिया के 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है।US की नौसेना और एयरक्राफ्ट का मिडिल ईस्ट में बढ़ता हुआ बिल्डअप यह संकेत देता है कि अमेरिका किसी भी समय हमला करने की स्थिति में है। ईरान ने हालांकि अपने मिसाइल प्रोग्राम पर रोक लगाने और हथियारबंद समूहों से संबंध खत्म करने की मांग को खारिज किया है। उसने चेतावनी दी है कि किसी भी हमला पूरे इलाके में युद्ध को जन्म दे सकता है।US मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में स्टैंडबाय पर है और इस वीकेंड ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है। अंतिम निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में है, जिन्होंने इस विषय पर अपने शीर्ष सलाहकारों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ अहम बैठक की।
विज्ञापन