Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

ट्रंप : ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट खोलो, वरना पावर प्लांट पर हमला

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके कई बिजली संयंत्रों पर हमला कर सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान बिना किसी शर्त के दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले। यह जलमार्ग अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बाद से बंद बताया जा रहा है।

अपने बयान में ट्रंप ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर रास्ता नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा और हमले की शुरुआत सबसे बड़े बिजली संयंत्र से की जाएगी।

इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बाधित होने के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। यह जलमार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है।

हालांकि, इससे पहले ट्रंप यह संकेत भी दे चुके हैं कि अमेरिका इस संघर्ष से पीछे हट सकता है, भले ही होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह स्थिर न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन देशों को उठानी चाहिए जो इसका उपयोग करते हैं।

वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में एक अहम फैसला लेते हुए ईरानी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी राहत देने की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, इस कदम से वैश्विक बाजार में करीब 14 करोड़ बैरल तेल की आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे ऊर्जा बाजार पर दबाव कम हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें