ईरान-अमेरिका : ईरान-अमेरिका ‘गुप्त बैठक’ पर बवाल! तेहरान ने खबरों को बताया झूठ
Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में कथित गुप्त बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने उन अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी अधिकारी बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं।
ईरान की न्यूज एजेंसी ‘तसनीम’ और सरकारी ब्रॉडकास्टर ‘प्रेस टीवी’ ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ देश में ही मौजूद हैं। वहीं, फार्स न्यूज एजेंसी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया।
ईरान का कहना है कि जब तक लेबनान में इजरायल के हमले नहीं रुकते और अमेरिका युद्धविराम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है।
हालांकि, ईरान के इनकार के बावजूद पाकिस्तान इस संभावित बैठक की तैयारियों में जुटा हुआ है। डिप्टी पीएम इशाक डार ने X पर जानकारी दी कि इस्लामाबाद आने वाले डेलिगेट्स और पत्रकारों के लिए वीजा नियमों में ढील दी गई है।
‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी इस्लामाबाद को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह बहुप्रचारित बातचीत कब और कैसे शुरू होगी।
विज्ञापन