Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-04-2026

कांग्रेस पर साधा निशाना, बंगाल में बड़े बदलाव का दावा

सुदन गुरुंग ने एक महीने में दिया इस्तीफा, नैतिकता का दिया हवाला

बोले—लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं ममता

बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ ने किए 13 ट्रांसप्लांट, दो मरीजों की मौत

मालदा बंधक कांड : मुख्य आरोपी समेत 35 गिरफ्तार, NIA को सौंपी गई जांच

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 3, 2026

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जहां से वह बेंगलुरु भागने की कोशिश कर रहा था।

बताया जा रहा है कि इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है और पहले AIMIM का उम्मीदवार भी रह चुका है। आरोप है कि 1 अप्रैल को सुजापुर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने भड़काऊ भाषण दिया, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई।

गुस्साई भीड़ ने कलियाचक स्थित BDO कार्यालय को घेर लिया और दोनों गेट बंद कर दिए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी करीब 9 घंटे तक अंदर फंसे रहे। बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद देर रात सुरक्षा बलों की मदद से सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है, जिसकी टीम मालदा पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें