Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

गाजियाबाद में आग का तांडव! : 500+ झुग्गियां जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 16, 2026

Ghaziabad के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनावनी गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दूर-दूर तक उठती लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

घटना के चश्मदीद आकाश ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

आकाश के मुताबिक, इस बस्ती में करीब 600 झुग्गियां थीं और आग इतनी तेजी से फैली कि सैकड़ों घर कुछ ही समय में जल गए। इलाके में मौजूद कबाड़ के गोदामों ने हालात और भयावह बना दिए, क्योंकि ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि इस आग में 8 से 10 बच्चों के लापता होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय कई लोग काम पर गए हुए थे, जबकि छोटे बच्चे झुग्गियों में ही मौजूद थे। हादसे के बाद कई परिवार अपने बच्चों की तलाश में परेशान नजर आए।

हालांकि प्रशासन ने अभी तक बच्चों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।