Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

कानपुर में फर्जी ‘आर्मी अफसर’ का खेल खत्म : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 18, 2026

कानपुर में पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को भारतीय सेना का नायब सूबेदार बताकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव के रूप में हुई है, जो गोरखपुर के पिपरही गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड और कई जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। एडीसीपी ईस्ट अंजलि विश्वकर्मा के मुताबिक, मिलिट्री इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्पोर्ट्स कोटे के जरिए आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं से मोटी रकम वसूल रहा है।

जांच में खुलासा हुआ कि शिवम यादव का भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ने स्थानीय पुलिस को सतर्क किया। संयुक्त टीम ने शनिवार को चकेरी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे स्थित नौबस्ता अंडरपास के पास आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी का फर्जीवाड़ा इतना मजबूत था कि उसके परिवार, गांव और रिश्तेदार भी उसे असली सेना अधिकारी मानते थे। वह लंबे समय से इस तरीके से लोगों को धोखा दे रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।