Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र से राज्यसभा की 7 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 9, 2026

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े सहित सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार और विपक्षी महा विकास आघाडी के प्रत्याशी शरद पवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इन सात उम्मीदवारों में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का नाम भी शामिल है। सभी उम्मीदवारों को बिना मतदान के ही संसद के उच्च सदन के लिए चुना गया, क्योंकि मैदान में उतरे उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर थी।

दरअसल, अप्रैल में महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई थी। उसी दिन केवल सात उम्मीदवारों ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया।

चूंकि सात सीटों के लिए सात ही उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इस परिणाम को महायुति गठबंधन के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी खेमे के नेता शरद पवार का भी राज्यसभा पहुंचना राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें