Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

अमित शाह : अमित शाह का दावा 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 6, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दोहराया कि देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प 31 मार्च, 2026 तक पूरा किया जाएगा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस पर कटक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने नक्सलवाद उन्मूलन में सीआईएसएफ की भूमिका को सराहा और कहा कि सुरक्षा बल इस प्रयास में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। अमित शाह ने कहा, “चाहे ओडिशा, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो, सीआईएसएफ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 31 मार्च, 2026 तक यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। हमारे सुरक्षा बल रेड कॉरिडोर बनाने और नक्सलियों के खिलाफ अपना वर्चस्व स्थापित करने का सपना देखने वालों को पूरी तरह पराजित करेंगे।”उन्होंने सीआईएसएफ कर्मियों की वीरता और आत्मबलिदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि 56 वर्षों में बल ने न केवल अपने मूल उद्देश्य को पूरा किया, बल्कि हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को आधुनिक हथियारों और तकनीकी कौशल से लैस किया है। शाह ने कहा कि यह वीरता और बलिदान भारत के गौरवशाली इतिहास की पहचान हैं। कार्यक्रम में अमित शाह कटक जिले के मुंडाली स्थित खारवेला क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित हुए। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा शाह राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने ‘नई न्याय संहिता’ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नक्सलवाद के उन्मूलन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सुरक्षा बलों के समर्पण और साहस से ही यह लक्ष्य पूरा होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें