Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

विधानसभा चुनाव : 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 और 23 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 15, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पांचों राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा, जो 23 और 29 अप्रैल को होगा। इसके अलावा केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं। इनमें पहला ‘एसआईआर’ (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

इसके अलावा मतदान के दौरान मोबाइल फोन को पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखना होगा। वोट डालने के बाद मतदाता अपना मोबाइल वापस ले सकेंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। गौरतलब है कि साल 2021 में इन राज्यों के चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को हुई थी। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में 3 चरणों में चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया गया था। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें