सुरों की मल्लिका खामोश : 92 की उम्र में आशा भोसले का निधन
Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 12, 2026
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार रात चेस्ट इन्फेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।
करीब 70 वर्षों तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं आशा भोसले ने 12 हजार से अधिक गाने गाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एक समय ऐसा भी था जब उनकी आवाज को खारिज करते हुए उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को साबित किया।
8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार थे। बचपन आर्थिक तंगी में बीता—हालात ऐसे थे कि फीस न भर पाने के कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर उन्हें चोरी-छिपे स्कूल ले जाया करती थीं, जहां वे मास्टर से छिपकर साथ बैठती थीं।
संघर्ष से सफलता तक का उनका सफर आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
विज्ञापन