Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

आशुतोष महाराज : आशुतोष महाराज बोले– 21 लाख के लालच में रची गई साजिश

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 9, 2026

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने उन पर हुए जानलेवा हमले को साजिश करार दिया है। उनका दावा है कि उन्हें 21 लाख रुपए के लालच में निशाना बनाया गया ताकि वे अदालत तक न पहुंच सकें और मामले में सबूत पेश करने से रोके जा सकें।

आशुतोष महाराज रविवार को रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावर ने उनके नाक, चेहरे और हाथ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

घायल हालत में उन्हें तुरंत कॉल्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। इलाज के बाद वे प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में आशुतोष महाराज ने कहा कि यह हमला उन्हें डराने और कोर्ट में गवाही देने से रोकने के लिए कराया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें