Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

गाजियाबाद : हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धार्मिक विवाद को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक हिंदू परिवार पर कथित तौर पर उस समय हमला कर दिया गया जब वे अपने घर में हनुमान चालीसा सुन रहे थे।

जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे और हथौड़े लेकर आए थे और उन्होंने परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें