Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

खराब मौसम बना वजह : हवा में 2 घंटे चक्कर लगाने के बाद बेंगलुरु डायवर्ट हुआ विमान

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

हैदराबाद से हुब्बल्ली जा रही एक फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस वक्त डरावना अनुभव हुआ, जब खराब मौसम के कारण विमान को गंतव्य पर उतरने की अनुमति नहीं मिली और वह करीब दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा।

यह घटना 19 अप्रैल की है। फ्लाइट राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दोपहर करीब 3:14 बजे रवाना हुई थी और इसे शाम 4:30 बजे तक हुब्बल्ली पहुंचना था। यह रूट हाल ही में 17 अप्रैल को शुरू हुआ था, इसलिए कई यात्री पहली बार इस मार्ग से सफर कर रहे थे।

जब विमान हुब्बल्ली के करीब पहुंचा, तो खराब मौसम के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान करीब 4:15 बजे से 6:15 बजे तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इस दौरान झटकों और अस्थिरता के कारण यात्रियों में घबराहट फैल गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ यात्री डर के कारण रोते और प्रार्थना करते नजर आए। हालांकि, शुरुआती अटकलों में तकनीकी खराबी की बात कही गई थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

कंपनी के अनुसार, पायलट ने खराब मौसम की जानकारी तीन बार यात्रियों को दी थी। मौसम में सुधार न होने पर सुरक्षा मानकों के तहत विमान को केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट किया गया, जहां यह शाम करीब 6:45 बजे सुरक्षित उतरा।

बाद में मौसम सामान्य होने पर विमान को दोबारा हुब्बल्ली के लिए रवाना किया गया और अंततः वह अपने मूल स्थान हैदराबाद लौट गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार अपनाई गई और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही।