Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

हाईवे किनारे चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़! : बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 8, 2026

बालोतरा जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस-वे के पास संचालित एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में रसायन, उपकरण और डोडा पोस्त बरामद किया गया, जबकि बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद एमडी (MDMA) मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विषभंजन’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य जिले में मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाना है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह और वृताधिकारी विकास कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व आरपीएस (प्रशिक्षु) शिशपाल सिंह और निरीक्षक नरपत सिंह ने किया।

6 अप्रैल को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुड़ी इलाके में ओमप्रकाश और उसके बेटे सुभाष के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 4 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने अपने घर के पास बने बाड़े में अवैध ड्रग्स बनाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर एमडीएमए बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन, बड़े ड्रम, जरीकैन, गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए।

जांच में सामने आया कि आरोपी बाप-बेटे भारतमाला एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को डोडा पोस्त बेचते थे और उसी जगह पर ड्रग्स बनाने का अवैध सेटअप चला रहे थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें