Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

सीईसी ज्ञानेश कुमार : सीईसी ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बड़ी तैयारी, महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष एक या दो दिनों के भीतर संसद में यह प्रस्ताव पेश कर सकता है।

सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा के करीब 120 और राज्यसभा के लगभग 60 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।

विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर कई सवाल उठे हैं, इसलिए इस मुद्दे पर संसद में चर्चा जरूरी है। इसी कारण विपक्ष ने महाभियोग प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई है।

सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव 12 या 13 मार्च को संसद के दोनों सदनों में पेश किया जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव लाया जाता है तो संसद में इस मुद्दे पर व्यापक बहस होने की संभावना है।

हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक चुनाव आयोग या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह प्रस्ताव संसद में आता है तो यह देश की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें