Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

हरियाणा में बिजली बिल का झटका : यूथ कांग्रेस नेता के घर आया 78.92 करोड़ रुपये का बिल

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 4, 2026

हरियाणा के नारनौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान पुनीत बुलाना के घर पर 78 करोड़ 92 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि यह बिल उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिला, जिसे देखकर वे खुद हैरान रह गए। पुनीत बुलाना का कहना है कि यह बिल जानबूझकर भेजा गया है और इसमें गंभीर गड़बड़ी है।

उन्होंने जानकारी दी कि उनका गांव हसनपुर है और उन्होंने 10 किलोवाट का एक बिजली कनेक्शन लिया हुआ है, जो उनकी मां बिमला देवी के नाम पर है। इस कनेक्शन का इस्तेमाल पहले एक छोटी आटा चक्की चलाने के लिए किया जाता था, लेकिन वह पिछले दो साल से बंद पड़ी है।

पुनीत के मुताबिक, विभाग की ओर से भेजे गए मैसेज में महज 6 दिनों (15 मार्च से 21 मार्च 2026) की मीटर रीडिंग के आधार पर अप्रैल 2026 का बिल 78.92 करोड़ रुपये दिखाया गया है, जो पूरी तरह अविश्वसनीय है।

यह मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर इस पर है कि विभाग इस गलती को कैसे सुधारता है और जिम्मेदारी किस पर तय होती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें