Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

एलपीजी बुकिंग : एलपीजी बुकिंग नियम में बदलाव

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 9, 2026

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। समाचार एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य गैस की जमाखोरी पर रोक लगाना और सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी की समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करना है। पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि कई उपभोक्ता जरूरत न होने पर भी सिलेंडर बुक कर रहे थे और घरों में अतिरिक्त स्टॉक जमा कर रहे थे।सरकार का मानना है कि बुकिंग के बीच वेटिंग पीरियड को 25 दिन करने से अनावश्यक बुकिंग कम होगी। इससे उन उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकेगा जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत होती है।इस बीच, दो दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। राजधानी New Delhi में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाकर 913 रुपये कर दी गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और यह अब 1883 रुपये में मिल रहा है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं।इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 31 रुपये का इजाफा किया गया था। सरकार ने गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और देश में गैस की संभावित कमी को लेकर आशंका जताई जा रही है।