Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

गाजीपुर : फर्जी ‘इनकम टैक्स रेड’ से करोड़ों की ठगी!

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 5, 2026

गाजीपुर जिले में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। शादियाबाद बाजार में व्यापारियों की सतर्कता और एकजुटता से इस गैंग की साजिश नाकाम कर दी गई।

आरोप है कि गिरोह के सदस्य खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर दुकानों पर फर्जी छापेमारी करते थे और कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलते थे। इस गिरोह में एक महिला समेत करीब आठ लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब व्यापारियों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकरामुल हक को दी। बातचीत के दौरान कथित अधिकारियों की कार्यशैली संदिग्ध लगी, जिसके बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई की। जब आरोपी भागने लगे तो तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।

इस पूरे मामले की पुष्टि डॉ. राकेश मिश्रा (एसपी सिटी) ने की है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि गिरोह लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर व्यापारियों को डराने-धमकाने का काम करता था। पिछले कई दिनों से सैदपुर और शादियाबाद क्षेत्र में ऐसी शिकायतें मिल रही थीं।

फरार मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता की तलाश जारी है, जो खुद को “चीफ कमिश्नर” बताकर लोगों को धमकाता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें