Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

ईरान युद्धविराम पर भारत का बड़ा बयान! : शांति की अपील के साथ नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 8, 2026

विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हुए युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित हो सकेगी। मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति बेहद जरूरी हैं।

भारत ने यह भी कहा कि इस संघर्ष ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर्क पर भी असर डाला है। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन और व्यापार का जारी रहना बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है।

एक महीने से अधिक समय तक चले इस तनाव के कारण पश्चिम एशिया में ऊर्जा संकट गहराया, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा।

वहीं तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इससे पहले 7 अप्रैल को जारी एडवाइजरी में नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया था।

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिक वहां मौजूद अधिकारियों के संपर्क में रहें और केवल बताए गए सुरक्षित मार्गों से ही बाहर निकलें। साथ ही यह सख्त चेतावनी भी दी गई है कि बिना अनुमति या सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न जाएं और हर कदम पर दूतावास के साथ समन्वय बनाए रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें