Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

नवीन जयहिंद का सनसनीखेज आरोप : राघव चड्ढा को ‘शीशमहल’ में पीटे जाने का दावा

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 4, 2026

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करीब 2 मिनट का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि राघव चड्ढा के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास, जिसे ‘शीशमहल’ कहा जाता है, में कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ था।

जयहिंद के मुताबिक, यह घटना उस समय की है जब राघव चड्ढा पार्टी में उप-नेता के पद पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वहां बुलाकर अपमानजनक तरीके से पीटा गया और इस दौरान चार अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

वीडियो में जयहिंद ने यह भी दावा किया कि इस घटना में राघव चड्ढा की आंख में चोट लगी थी, जिसका इलाज बाद में इंग्लैंड में कराया गया। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों को लगा था कि चड्ढा निजी कारणों से विदेश गए हैं, लेकिन अब सच्चाई सामने आनी चाहिए।

हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक राघव चड्ढा या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि नवीन जयहिंद अन्ना हजारे के 2011 के आंदोलन से जुड़े रहे हैं और आम आदमी पार्टी के शुरुआती सदस्यों में शामिल थे। बाद में आंतरिक मतभेदों के चलते उन्होंने 2022 में पार्टी छोड़ दी थी।