गैस संकट : गैस संकट से कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। होर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण देश के कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत पैदा हो गई है।
दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। गैस की कमी के कारण कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर तो कारोबार बंद करने की नौबत तक आ गई है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू कर दिया है, ताकि गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियां तीन सदस्यीय समिति के माध्यम से रेस्टोरेंट एसोसिएशनों के साथ बातचीत करेंगी। इस बैठक में गैस सप्लाई से जुड़ी समस्याओं को समझने और समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी।
सरकार का कहना है कि आम लोगों और कारोबारियों को जल्द राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन