Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

फर्रुखाबाद : गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत: एजेंसी के बाहर गिरे

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच फर्रुखाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारत गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

घटना कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय स्थित पानी की टंकी के पास की है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे मुख्तार अंसारी गैस सिलेंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी पहुंचे थे। उन्होंने पहले से सिलेंडर बुक कराया हुआ था और सुबह एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और सीपीआर व हार्ट पंप देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गैस सिलेंडर की कमी के कारण सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग गैस किल्लत को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें