Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

झालावाड़ : झालावाड़ में युवक की मौत: लोन के दबाव में उठाया खौफनाक कदम

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी नगर में आदिनाथ चौथमाता मंदिर के पास रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आयुष, पिता सुरेश फरक्या, निवासी टगर मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय आयुष अपने दुकान पर चाय बना रहा था। इसी दौरान लोन की किश्त को लेकर कुछ लोग उसके पास पहुंचे। बातचीत के बाद वह दुकान के पीछे स्थित अपने घर में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका हुआ पाया।

परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय घर पर अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।

मृतक के मित्रों के मुताबिक, आयुष ने इन्वर्टर के लिए लोन लिया था। 19 तारीख को कंपनी के कर्मचारियों से उसकी बात हुई थी, जिसमें 2-3 दिन में किश्त जमा करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद कंपनी के कुछ अधिकारी और कलेक्शन से जुड़े लोग उसके पास पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दबाव और मानसिक तनाव के चलते आयुष ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें