Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

द्वारका फायरिंग केस : दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर हत्या का आरोप, आरोपी फरार

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026

दिल्ली के द्वारका इलाके के जाफरपुर कला में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज पर गोली चलाने का आरोप है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मुख्य सड़क पर स्थित है और पास की कॉलोनी में कुछ मजदूर रहते थे। देर रात मजदूरों के बीच पार्टी चल रही थी और शराब के नशे में शोर-शराबा हो रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद कथित तौर पर कांस्टेबल ने गोली चला दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कांस्टेबल खुद भी नशे में था या नहीं। इस पहलू की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस घटना के बाद दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में करोल बाग इलाके में भी फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। पुलिस ने वहां से कारतूस बरामद किए थे और अन्य मामलों में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तारियां भी की गई हैं।