Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम अतुल वत्स ने जनसुनवाई कर दिए सख्त निर्देश, मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस, हाथरस 23 मार्च 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सासनी समाधान दिवस में 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 21 शिकायतों में से 03 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 10 शिकायतों में से 02 तथा सि0राऊ तहसील में कुल 37 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें