Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

कानपुर ‘किडनी कांड’ का बड़ा खुलासा : बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ ने किए 13 ट्रांसप्लांट, दो मरीजों की मौत

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 22, 2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आए ‘किडनी कांड’ ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में गिरफ्तार ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी उर्फ ‘डॉ अली’ ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बिना किसी मेडिकल डिग्री के उसने अब तक 13 किडनी ट्रांसप्लांट किए, जिनमें 3 मेरठ और 10 कानपुर के अलग-अलग अस्पतालों में किए गए। इन अवैध ऑपरेशनों के दौरान दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से उत्तम नगर का रहने वाला है और मेरठ के एक अस्पताल में ओटी मैनेजर रहते हुए उसने अवैध तरीके से सर्जरी करना सीखा। इसके बाद उसने रोहित तिवारी के साथ मिलकर एक गिरोह खड़ा किया, जिसने कई अस्पतालों में इस गैरकानूनी धंधे को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग शामिल हैं और अब तक डॉक्टर दंपती समेत 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी और अन्य सहयोगियों से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश जारी है।