Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

गाजियाबाद पुलिस : पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, 22 गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 24, 2026

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन महीनों से गांव नचौली में एक पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान चला रहा था और उसी की आड़ में जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत अब तक कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई में नौशाद के अलावा मथुरा की एक महिला और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को इस नेटवर्क से जोड़ने का काम सुहेल ने ही किया था।

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान भेजता था। इसके बदले उन्हें हर फोटो के लिए 4 से 6 हजार रुपये तक दिए जाते थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह ने दिल्ली और हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों पर गुप्त कैमरे भी लगा रखे थे, जिनकी लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में बैठे लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना पर काम कर रहा था, जिनमें से कुछ पहले ही इंस्टॉल किए जा चुके थे। सोनीपत और दिल्ली में लगाए गए कैमरों को बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि नौशाद मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और उसे कोलकाता से बुलाकर फरीदाबाद में यह दुकान खुलवाई गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसके अन्य कनेक्शनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें