गैस संकट : गैस संकट के बीच देशभर में लागू हुआ एसेंशियल कमोडिटी एक्ट
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलमार्ग के जरिए होने वाली गैस आपूर्ति बाधित होने के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 लागू कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखना और संकट की स्थिति में जमाखोरी या कृत्रिम कमी को रोकना है।
गैस की संभावित किल्लत को देखते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने फिलहाल कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि सीमित उपलब्धता को देखते हुए घरेलू उपयोग और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
हालांकि इस फैसले से रेस्टोरेंट और होटल उद्योग पर असर पड़ने लगा है। कई छोटे होटल और भोजनालय चलाने वालों ने चेतावनी दी है कि अगर गैस सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो उन्हें कारोबार बंद करने की नौबत आ सकती है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से मांग की है कि कम से कम सीमित मात्रा में कमर्शियल गैस की आपूर्ति शुरू की जाए ताकि उनका व्यवसाय चल सके। सरकार फिलहाल स्थिति की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन