Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

पहलगाम हमले की बरसी पर उठे सवाल : विशेषज्ञ बोले—सुनियोजित पैटर्न का हिस्सा हैं ऐसे हमले

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 22, 2026

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा होने पर इस घटना को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। एशियन ह्यूमन राइट्स कमीशन के पूर्व रिसर्चर बशीर नावेद ने दावा किया है कि यह हमला किसी एक घटना तक सीमित नहीं, बल्कि एक तय पैटर्न का हिस्सा है।

नावेद के अनुसार, आतंकी पहले बस रोकते हैं, यात्रियों को नीचे उतारते हैं और उनकी पहचान पूछकर धर्म के आधार पर निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी इसी तरह के हमले पहले हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इन हमलों के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है और सभी हमलावरों को एक जैसे तरीके से ट्रेनिंग दी जाती है।

इस हमले में 25 से अधिक पर्यटकों की मौत हुई थी और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई थी। नावेद ने पाकिस्तान सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक इस मामले में कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं हुई है।