Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

शेयर बाजार : शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी! सेंसेक्स 918 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026

10 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 918.60 अंकों की बढ़त के साथ 77,550.25 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 275.50 अंक चढ़कर 24,050.60 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक संकेतों की मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों ने बाजार को सपोर्ट दिया। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा, जिससे पूरे दिन बाजार में उत्साह दिखा।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पावर, FMCG, PSU बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1-2% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, AI को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते IT सेक्टर दबाव में रहा और इसमें 1.7% की गिरावट आई।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1.5% की मजबूती देखने को मिली। बढ़त वाले शेयरों में Asian Paints, Eicher Motors, ICICI Bank, Bajaj Auto और Shriram Finance शामिल रहे।

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में Coal India, Sun Pharma, Infosys, TCS और Tech Mahindra शामिल रहे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अब निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया में जारी हालात और ईरान-अमेरिका के बीच संभावित सीज़फायर पर टिकी है। अगर तनाव कम होता है, तो बाजार में आगे भी तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें