Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

नासिक : ‘फर्जी गॉडमैन’ गिरफ्तार: शोषण, ब्लैकमेलिंग और 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाला अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ अब पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर महिलाओं के शोषण, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उगाही और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

रविवार को पुलिस ने आरोपी से 7 घंटे से अधिक पूछताछ की। पूछताछ के बाद जब उसे बाहर लाया गया, तो उसकी स्थिति बदली हुई दिखाई दी। गिरफ्तारी से पहले खुद को प्रभावशाली बताने वाला खरात अब बिना सहारे के ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित दैवीय शक्तियों के नाम पर लोगों को जाल में फंसाता था। खासकर महिलाओं को भरोसे में लेकर उन्हें नशीला पदार्थ देने और फिर उनका शोषण करने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह का शिकार और कितनी महिलाएं हुई हैं।

तलाशी के दौरान उसके ठिकानों से कई अहम सबूत बरामद हुए हैं। उसके कथित ऑफिस से एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप होने की जानकारी सामने आई है। इन वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें कुछ हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हो सकते हैं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खरात लोगों को ठगने के लिए अजीब तरीके अपनाता था। वह नकली सांपों को ‘चमत्कार’ बताकर लोगों को गुमराह करता था और इमली के बीज को ‘सिद्ध रत्न’ बताकर हजारों से लाखों रुपये में बेचता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मिरगांव में एक मंदिर बनवाकर अमीर और प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाया। उसके पास से नकदी, दस्तावेज, हथियार और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े सबूत भी मिले हैं। शुरुआती जांच में करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस आस्था के नाम पर चल रहे कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और ब्लैकमेलिंग व उगाही की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें