महिला आरक्षण बिल पर संसद में संग्राम! : महिला आरक्षण बिल पर संसद में संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 17, 2026
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम में किए जा रहे संशोधनों का असली मकसद महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना नहीं, बल्कि देश के चुनावी समीकरणों को बदलना है।
संसद में बोलते हुए राहुल गांधी ने इसे “शर्मनाक कृत्य” करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार इस बिल के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान कहा कि इन कदमों का असर सीधे चुनावी ढांचे पर पड़ेगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जाति जनगणना से बच रही है, जिससे ओबीसी वर्ग के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से दलित और ओबीसी समुदायों के साथ न्याय नहीं हुआ है और आज भी उन्हें सत्ता से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन