Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पंजाब में महिलाओं के लिए नई योजना लागू : हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 4, 2026

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

सरकार की ओर से जारी 2 अप्रैल की अधिसूचना के मुताबिक, किसी परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है। यानी एक ही परिवार की सभी योग्य महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

खास बात यह है कि जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकेंगी। उन्हें पहले से मिल रही पेंशन के अलावा इस योजना की राशि भी दी जाएगी।

हालांकि, सरकारी नौकरी करने वाले परिवारों और आयकर देने वालों को इस योजना से बाहर रखा गया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, साथ ही उसके पास वैध आधार कार्ड और वोटर आईडी होना अनिवार्य है। लाभार्थी का पंजाब का पंजीकृत मतदाता होना भी जरूरी होगा।

इस योजना के तहत मिलने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी। भुगतान का शेड्यूल और समय-समय पर बदलाव हाई-लेवल इम्प्लीमेंटेशन कमेटी तय करेगी, जिसे मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त होगा और किसी भी लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस योजना को राज्य का सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग लागू करेगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना, घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाना और पूरे राज्य में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें