Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

ओडिशा : किराना दुकान में लगी आग, अंदर सो रहे पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 15, 2026

ओडिशा के खुर्दा जिला से शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। यहां आग लगने से एक किराना दुकान के अंदर सो रहे पिता और बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल है।

मृतकों की पहचान राजेश साहू और उनके बेटे लक्ष्मीधर साहू के रूप में हुई है। दोनों सानपदार गांव के निवासी थे और बेगुनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। राजेश साहू गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते थे और रात में अक्सर उसी दुकान में सो जाया करते थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पिता-पुत्र ने रोज की तरह खाना खाया और दुकान के अंदर सो गए। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे अंदर ही फंस गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। पास जाकर देखने पर दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर पिता-पुत्र के जले हुए शव पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बेगुनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य आकस्मिक कारण से लगी हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें