Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

देश विरोधी साजिश का खुलासा : विदेशी नागरिक हथियार ट्रेनिंग केस में 30 दिन की न्यायिक हिरासत में

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 6, 2026

देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सात विदेशी नागरिकों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिन पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

इन आरोपियों में एक अमेरिकी और छह यूक्रेन के नागरिक शामिल हैं। जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुसार, ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन बाद में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए।

जांच में सामने आया कि ये आरोपी पहले गुवाहाटी पहुंचे और वहां से बिना वैध अनुमति के मिजोरम गए। इसके बाद उन्होंने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमार में प्रवेश किया, जहां कथित तौर पर उन्होंने प्रतिबंधित संगठनों को हथियार सप्लाई और ट्रेनिंग दी।

सोमवार को एनआईए की हिरासत खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह मामला देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और एजेंसियां इसकी गहराई से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें