Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

केरल में वोटिंग को ‘फेस्टिवल’ बनाने की तैयारी : युवाओं के लिए मुफ्त Uber राइड

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 4, 2026

केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को खास बनाने के लिए चुनाव आयोग ने युवाओं को आकर्षित करने की नई और अनोखी पहल शुरू की है। मकसद साफ है—पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाना और मतदान को एक उत्सव जैसा अनुभव बनाना।

इस पहल के तहत पहली बार वोट करने वाले युवाओं को विशेष तौर पर हलवा पैकेट दिए जाएंगे। हर जिले में 200 ब्रांडेड हलवा पैकेट भेजे गए हैं, जिन्हें बूथ स्तर अधिकारियों और स्वयंसेवकों के जरिए चयनित मतदान केंद्रों पर वितरित किया जाएगा।

इसके साथ ही एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम में मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर तक मुफ्त Uber राइड की सुविधा दी जाएगी, ताकि युवाओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

वोटिंग के बाद भी उत्साह बनाए रखने के लिए SupplyCo द्वारा 10 और 11 अप्रैल को चावल का आटा सिर्फ 1 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, कैफे कल्चर को ध्यान में रखते हुए Starbucks और Cafe Coffee Day जैसे आउटलेट्स भी युवा वोटरों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर्स दे सकते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चुनाव आयोग ने जोरदार अभियान शुरू किया है। AI वीडियो, रील्स, प्रतियोगिताएं और ‘Gen-Z एंथम’ जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश हो रही है। Blinkit, Swiggy, Zomato और Domino’s जैसी डिलीवरी कंपनियां भी जागरूकता संदेश फैलाने में सहयोग कर रही हैं।

इसके अलावा, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के 2,000 से ज्यादा सदस्य स्कूलों, कॉलेजों और आदिवासी इलाकों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन केलकर के मुताबिक, कोशिश यही है कि युवा मतदाता वोटिंग को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक यादगार और उत्सव जैसा अनुभव समझें—ताकि उनका पहला वोट सच में ‘मीठा’ बन सके।