Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

संसद परिसर : संसद परिसर में दिखी सियासी सौहार्द की झलक, मोदी और राहुल गांधी की बातचीत

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 11, 2026

संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर देखने को मिली, जब प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत होती नजर आई।

करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता आपस में सहज अंदाज में चर्चा करते दिखे। इस दौरान आसपास मौजूद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इस बातचीत के गवाह बने, जिससे राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जहां सामाजिक सुधारक को श्रद्धांजलि दी, वहीं राजनीतिक मतभेदों के बीच संवाद की इस तस्वीर ने लोकतंत्र में संवाद की अहमियत को भी उजागर किया।