Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

लॉकडाउन : लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का साफ संदेश: कोई पाबंदी नहीं लगेगी

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

देश में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने बयान जारी कर कहा है कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऐसी खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी स्थिति नहीं है और न ही सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “कोई लॉकडाउन नहीं होगा” और ईंधन की कमी जैसी बातें भी सिर्फ अफवाह हैं।

सीतारमण ने यह भी कहा कि कुछ नेताओं द्वारा इस तरह के बयान देना चिंताजनक है, क्योंकि इससे जनता में भ्रम और डर का माहौल बनता है। उन्होंने दोहराया कि सरकार की ओर से ऐसी किसी पाबंदी की कोई योजना नहीं है।

वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इन अफवाहों को गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं बनने वाली है और इस तरह की बातें फैलाना हानिकारक है।

गौरतलब है कि हाल ही में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर कुछ धड़ों द्वारा लॉकडाउन की आशंकाएं जताई जा रही थीं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में न तो आवाजाही पर कोई रोक लगेगी और न ही आर्थिक गतिविधियों पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाई जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें