Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-05-2026

फूड पॉइजनिंग से 70 से ज्यादा लोग बीमार

पटना के उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटी, कई लोग लापता

छात्रों ने लगाया स्कूलों पर दबाव बनाने का आरोप

अभिनेत्री ट्विशा शर्मा केस में हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत

पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर CBI का बड़ा आरोप : अभिनेत्री ट्विशा शर्मा केस में हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत

Munesh Kumar Shukla Fri, May 29, 2026

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कई गंभीर खुलासे किए। एजेंसी ने अदालत को बताया कि इस मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा के चरित्र हनन में “कोई कसर नहीं छोड़ी” और जांच को प्रभावित करने की भी कोशिश की गई। CBI ने दावा किया कि ट्विशा को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। एजेंसी ने दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और सबूतों से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी अदालत के सामने रखे।

CBI के अनुसार, ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इन जख्मों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एजेंसी ने कहा कि मामले को आत्महत्या या सामान्य मौत साबित करने की कोशिश की गई, जबकि कई परिस्थितियां इसे संदिग्ध बनाती हैं। अदालत में यह भी कहा गया कि मृतका की छवि खराब करने के लिए निजी जीवन से जुड़ी बातों को जानबूझकर उछाला गया।

CBI की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो आरोपों को गंभीर बनाते हैं। अब एजेंसी को आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले ने न्यायपालिका और समाज दोनों में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक महिला की मौत के मामले में सच सामने आने में इतनी देरी क्यों हुई।