Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 17-03-2026

लखनऊ में टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक पड़ाव

CM सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’

‘फ्रॉड’ टैग रोकने की मांग खारिज

शाह vs अखिलेश, ‘मुस्लिम महिलाओं’ पर छिड़ी तीखी जंग

10 लाखवीं गाड़ी तैयार : लखनऊ में टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक पड़ाव

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 16, 2026

लखनऊ के चिनहट स्थित देवा रोड प्लांट में Tata Motors ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करते हुए अपनी 10 लाखवीं गाड़ी का उत्पादन पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ई-बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद उसमें सवार होकर इसकी विशेषताओं का भी अनुभव किया।

इस अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि मजबूत सप्लायर, पार्टनर और कम्युनिटी इकोसिस्टम का परिणाम है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य भी साझा किया।

1992 में स्थापित इस प्लांट ने अब तक हजारों लोगों को रोजगार दिया है और यहां से बने कमर्शियल वाहन 15 देशों तक निर्यात किए जाते हैं। करीब 8 हजार लोगों को रोजगार देने वाला यह प्लांट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मोमेंटम’ सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा और गति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में 56% युवा हैं, जिन्हें स्किल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के जरिए इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कनेक्टिविटी को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की प्रगति का आधार बताया। साथ ही टाटा समूह की विश्वसनीयता की सराहना करते हुए कहा कि ‘टाटा’ नाम आज भी भरोसे और गुणवत्ता का प्रतीक है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों के विश्वास को मजबूत कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें