Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन : भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में बढ़ाया बड़ा कदम

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, जिसे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। यह देश का दूसरा प्रमुख सेमीकंडक्टर प्लांट है।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत इंजीनियरों व ऑपरेटर्स से बातचीत भी की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महीने की शुरुआत और अंत दोनों बार उनका साणंद आना इस बात का संकेत है कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि साणंद अब वैश्विक टेक हब सिलिकॉन वैली से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां बने उत्पादों का बड़ा हिस्सा पहले ही निर्यात के लिए बुक हो चुका है, जो “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के विजन को मजबूती देता है।

उन्होंने बताया कि केन्स जैसी भारतीय कंपनियां अब वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। आने वाले समय में भारत दुनिया के लिए एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर के रूप में उभरेगा।

इस मौके पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना इंजीनियरों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि केवल 14 महीनों में प्लांट का निर्माण और उत्पादन शुरू होना प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार के प्रयासों का परिणाम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें