Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दिल्ली दौरे पर सियासी हलचल तेज : सम्राट चौधरी-अमित शाह मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार के संकेत

Munesh Kumar Shukla Sun, May 3, 2026

बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार पर चर्चा अहम रही।

वर्तमान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल बेहद सीमित है। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ही शामिल हैं। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण के बाद अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अमित शाह से मुलाकात में सुरक्षा, सुशासन और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कैबिनेट विस्तार की सूची पर भी चर्चा हुई और शीर्ष नेतृत्व की सहमति लेने की कोशिश की गई।

दिल्ली दौरे के दौरान सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी और लालन सिंह से भी अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस दौरान कैबिनेट विस्तार और सहयोगी दलों के प्रतिनिधित्व पर बातचीत हुई।

हालांकि, कैबिनेट विस्तार की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हालिया बैठकों के बाद जल्द निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार से न केवल सरकार को मजबूती मिलेगी, बल्कि विकास कार्यों में भी तेजी आएगी, क्योंकि कई विभाग फिलहाल पूर्णकालिक मंत्रियों के बिना चल रहे हैं।