Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

उड़ान से पहले ‘बम नोट’ से हड़कंप— : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट खाली,जांच में निकली अफवाह

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 5, 2026

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत खाली करा लिया गया।

घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी में थी। तभी एक यात्री को वॉशरूम में टिशू पेपर पर लिखा धमकीभरा नोट मिला, जिसमें विमान में विस्फोटक होने का जिक्र था। यात्री ने तुरंत इसकी जानकारी केबिन क्रू को दी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

सूचना मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद विमान की पूरी तरह से तलाशी ली गई।

लंबी और गहन जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने इसे अफवाह करार दिया। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को कुछ देरी से रवाना किया गया और वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गई।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और उस शख्स की पहचान करने की कोशिश में जुटी हैं, जिसने यह धमकीभरा नोट लिखा था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें