कर्नाटक : कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 45 विधायकों की बैठक से सियासी हलचल तेज
Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 18, 2026
कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच कथित मतभेदों के बीच अब विधायकों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
मंगलवार को बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में हुई दो अलग-अलग बैठकों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी। जानकारी के मुताबिक, करीब 45 कांग्रेस विधायक शांगरी-ला होटल में एकत्र हुए, जहां उन्होंने सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक के बाद विधायकों ने निर्णय लिया कि वे 26 मार्च को नई दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
बैठक में शामिल एक विधायक के अनुसार, कई विधायक पहली या दूसरी बार चुने गए हैं और वे सरकार में प्रतिनिधित्व चाहते हैं। उनका कहना है कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक स्थिति और नेतृत्व को लेकर स्पष्टता जरूरी है।
इस घटनाक्रम ने साफ संकेत दिया है कि कर्नाटक कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं है और आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर सियासी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन