Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

पश्चिम बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : ‘सोना पप्पू’ कनेक्शन और गेहूं घोटाले की जांच तेज

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। रविवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी की। यह कार्रवाई फरार आरोपी ‘सोना पप्पू’ से जुड़े जमीन कब्जाने और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई।

सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने आनंदपुर और अलीपुर क्षेत्रों में दो कारोबारियों के ठिकानों पर जांच की। आशंका जताई जा रही है कि इन कारोबारियों के संबंध सोना पप्पू से हो सकते हैं। जांच एजेंसी को पहले मिली अहम जानकारियों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और अब यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या इन लोगों की अवैध धन के लेन-देन में कोई भूमिका रही है।

बताया जा रहा है कि सोना पप्पू का नाम पहले भी जमीन कब्जाने और आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल वह फरार है, लेकिन एजेंसियों को संदेह है कि उसके कई प्रभावशाली लोगों से संबंध हैं, जिसके चलते जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

इसी बीच ED ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े एक बड़े गेहूं घोटाले में भी कार्रवाई की है। कोलकाता, बर्दवान और हाबरा समेत नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच उन सप्लायर्स और एक्सपोर्टर्स पर केंद्रित है, जिन पर गरीबों के लिए निर्धारित गेहूं को अवैध तरीके से बाजार में बेचने का आरोप है। यह मामला घोजाडांगा लैंड कस्टम्स स्टेशन के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।