Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब : ISI-बैक्ड BKI साजिश नाकाम, ग्रेनेड-IED के साथ 2 गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की डिस्ट्रिक्ट अमृतसर रूरल, गुरदासपुर और SSOC अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया।

इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका संबंध एक विदेशी हैंडलर से बताया जा रहा है। एजेंसियों के अनुसार, यह मॉड्यूल पंजाब में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसमें 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, कोडर-डिकोडर से लैस PTT टाइमर, 9 वोल्ट बैटरी, करीब 1 किलो हाई एक्सप्लोसिव मटीरियल, केबल, ट्रिगर मैकेनिज्म और एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत देती है कि सार्वजनिक स्थानों पर बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी।

मामले में कलानौर थाने में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े विदेशी हैंडलर और स्थानीय नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हैं। इस कार्रवाई को पंजाब में संभावित बड़े आतंकी हमले को नाकाम करने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें